Aawaaz Uthayenge, Hum Saaz Bajayenge
"Hai Yeshu Mahaan Apna", Yeh Geet Sunayenge
Sansaar Ki Sundarta Mein, Hai Roop To Tera Hi
In Chaand Sitaro Mein, Hai Aks To Tera Hi
Mahima Ki Teri Baatein, Hum Sabko Batayenge
"Hai Yeshu Mahaan Apna", Yeh Geet Sunayenge
Dil Tera Khazana Hai, Ek Paak Mohabbat Ka
Thah Pa Na Saka Koi, Saagar Hai Tu Ulfat Ka
Hum Teri Mohabbat Se, Dil Apna Sajayenge
"Hai Yeshu Mahaan Apna", Yeh Geet Sunayenge
Na Dekh Saka Humko, Tu Paap Ke Saagar Mein
Aur Banke Manushya Aaya, Akaash Se Sagar Mein
Mukti Ka Tu Data Hai, Duniya Ko Batayenge
"Hai Yeshu Mahaan Apna", Yeh Geet Sunayenge
आवाज़ उठायेंगे, हम साज़ बजायेंगे
"है यीशु महान अपना", ये गीत सुनायेंगे
संसार की सुंदरता में, है रूप तो तेरा ही
इन चाँद सितारों में, है अक्स तो तेरा ही
महिमा की तेरी बातें, हम सबको बतायेंगे
"है यीशु महान अपना", ये गीत सुनायेंगे
दिल तेरा खज़ाना है, इक पाक मोहब्बत का
थाह पा न सका कोई, सागर है तू उल्फत का
हम तेरी मोहब्बत से, दिल अपना सजायेंगे
"है यीशु महान अपना", ये गीत सुनायेंगे
ना देख सका हमको, तू पाप के सागर में
और बनके मनुष्य आया, आकाश से सागर में
मुक्ति का तू दाता है, दुनिया को बतायेंगे
"है यीशु महान अपना", ये गीत सुनायेंगे